*अनैतिक गतिविधियां - जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
बजरंगगढ थाना पुलिस ने ग्राम पिपरौदागिर्द में ताश पत्तों से रूपयों की हार-जीत के दांव लगाते 03 जुआरी पकड़े, 5,100/- नगदी बरामद
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम पिपरौदागिर्द में जुए के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
आज दिनांक 18 मई 2026 को बजरंगगढ थाना अंतर्गत ग्राम पिपरौदागिर्द स्थित एक खलिहान में कुछ लोगों के जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर जुआरियों की धरपकड़ हेतु बजरंगगढ थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही ग्राम पिपरौदागिर्द मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो जहां तीन व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेलते दिखे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया । जिन्होनें पूछताछ पर अपने नाम 1-श्यामसुंदर पुत्र कृष्णपाल सिंह रघुवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गेंहूखेडा, 2-राजेश पुत्र टीकाराम शर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौदागिर्द एवं 3-कल्याणदास पुत्र प्रेमदास बैरागी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खिरियागिर्द थाना बजरंगगढ के होना बताए । पुलिस द्वारा मौके से कुल 5,100/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये तीनों जुआरियों के विरूद्ध बजरंगगढ थाने में अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध बजरंगगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक आरिफ खान एवं महिला आरक्षक सपना रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
