Type Here to Get Search Results !

गुना थाना कुंभराज क्षेत्र में ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की भिड़ंत में 02 व्यक्ति घायल, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन की मदद से पहुँचाया अस्पताल

 


गुना थाना कुंभराज क्षेत्र में ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की भिड़ंत में 02 व्यक्ति घायल, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन की मदद से पहुँचाया अस्पताल


गुना जिले के थाना कुंभराज क्षेत्र में नई तहसील के पास एक ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर हो गई, जिसमे 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस सहायता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 18/05/2026 को रात्रि 07:50  बजे प्राप्त हुई।


सूचना मिलते ही तत्काल कुंभराज क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112 पुलिस स्टाफ आरक्षक 857 ब्रजेश कुमार साहू एवं पायलट पवन मीणा ने तत्परता दिखाते हुए  ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर में घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय कुंभराज पहुँचाया, जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार उपरांत जिला चिकित्सालय रेफेर किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.