*अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त प्रहार*
वाउण्ड ओव्हर के उल्लंघन पर म्याना थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल पहुंचाया
*न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (गुना) द्वारा आरोपी के विरुद्ध जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट*
*अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने गुना पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करने हेतु गुना पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । साथ ही जिलेभर में आदतन अपराधियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले बदमाशों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में थाना म्याना पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र स्व. मुन्ना जाटव निवासी ग्राम टकनेरा के विरुद्ध शांति भंग किए जाने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांक 18 फरवरी 2026 को इस्तगासा न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी गुना के समक्ष प्रस्तुत किया गया था ।
प्रकरण में न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी गुना द्वारा आरोपी से 06 माह की अवधि हेतु शांति एवं सदाचार बनाए रखने के लिए 20 हजार रुपये की राशि का वाउण्ड भराया गया था । इसके बावजूद आरोपी द्वारा वाउण्ड ओव्हर अवधि के दौरान मारपीट की एक घटना को अंजाम दिया गया । इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 73/26 धारा 115(2), 351(3), 296(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
आरोपी धर्मेन्द्र जाटव द्वारा वाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन किए जाने पर म्याना थाना पुलिस द्वारा जिसके विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस के तहत पुनः इस्तगासा न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी गुना के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र जाटव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया । न्यायालय के आदेश के पालन में म्याना थाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 19 मई 2026 को आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र स्व. मुन्ना जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम टकनेरा थाना म्याना को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी इसी प्रकार कठोर, प्रभावी एवं निरंतर कार्यवाही जारी रखी जाएगी । पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, सउनि कैलाश डांडे, सउनि वासुदेव रावत, सउनि असलम खान, सउनि रामकिशन रघुवंशी, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, आरक्षक देवेन्द्र जाटव एवं आरक्षक रंजीत की विशेष भूमिका रही है ।
