*गुना पुलिस का फरार आरोपियों पर सख्त शिकंजा*
कैंट थाना पुलिस ने फायनेंस कंपनी की राशि गबन के गंभीर प्रकरण में करीब 03 साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार
*आरोपी द्वारा कंपनी के फायनेंस खातेदारों से किश्त राशि लेकर, राशि को कंपनी में जमा न कर किया था गबन*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में ठगी, धोखाधड़ी, गबन जैसे आर्थिक अपराधों को गंभीरता से लेकर इन अपराधों में तत्पर और सक्रियता से कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा गबन के एक महत्वपूर्ण मामले में लगभग 03 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 मई 2023 को कैंट थाने में फरियादी नितिन शर्मा (सीएनएच इंडस्ट्रियल कैपीटल इंडिया लिमिटेड कंपनी ) की रिपोर्ट पर कंपनी के कर्मचारी चंद्रशेखर मीना द्वारा कंपनी के ग्राहकों से ट्रेक्टर फायनेंस की किश्तों के कुल 4,98,110/- रूपये की राशि का गबन किए जाने के संबंध में अपराध क्रमांक 419/23 धारा 408 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था ।
प्रकरण की विवेचना में आरोपी चंद्रशेखर मीना के द्वारा कंपनी के फायनेंस खातेदारों से कुल राशि 4,98,110/- रूपये प्राप्त करना और जिसें कंपनी में जमा न कर उक्त राशि का गबन किया जाना पाया गया । प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, कैंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान गबन के उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी लंबित होने पर, इसे गंभीरता लेते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशनुसार कैंट थाना पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश में तेजी लाई गई और इस हेतु अपने मुखिबर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर संकलित जानकारी के आधार पर संभावित जगहों पर निरंतर दविशें दी गईं । पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप गत् दिनांक 18 मई 2026 को फरार आरोपी के संबंध में मुखबिर से सटीक जानकारी मिलने पर कैंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीबन 03 साल से फरार आरोपी चंद्रशेखर पुत्र रामेश्वर मीना उम्र 38 साल निवासी ग्राम जामोन्याकला थाना चाचौडा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
गुना पुलिस की यह कार्यवाही निष्पक्ष, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख विवेचना का उदाहरण है, जो आर्थिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बच पाना संभव नहीं है ।
कैंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक राजू बघेल एवं आरक्षक डेविड मिंज की सराहनीय भूमिका रही है ।
