किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना : उपार्जन में बचे केवल 03 दिन
23 मई तक स्लॉट बुक कराने वाले किसानों की खरीदी 28 मई तक
गुना
रबी उपार्जन 2026-27 के अंतर्गत जिले में किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य 28 मई 2026 तक किया जाएगा तथा उपार्जन समाप्त होने में अब केवल 3 दिन शेष हैं। जिन किसानों के स्लॉट 23 मई तक बुक हुए थे उनकी खरीदी 28 मई तक जारी रहेगी। जिले में कुल 12 हजार 356 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए गए थे जिनमें से अब तक 8 हजार 752 किसानों ने गेहूं का विक्रय कर लिया है। जिले में अभी तक 67 हजार 252 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है जिसमें से 64 हजार 834 मीट्रिक टन का परिवहन पूर्ण हो चुका है तथा 62 हजार 728 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में केवल 1175.22 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन शेष है। किसानों से उपार्जित गेहूं की कुल राशि 176.54 करोड़ रुपये है जिसके विरुद्ध 163.68 करोड़ रुपये के ईपीओ प्राप्त हो चुके हैं तथा 137.45 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है जबकि शेष भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
