Type Here to Get Search Results !

विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह दिनांक 25 से 31 मई 2026 तक होगा आयोजित

 विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह दिनांक 25 से 31 मई 2026 तक होगा आयोजित


तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में जिलेभर में विविध जागरूकता गतिविधियाँ  


गुना 

भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में जिले में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में दिनांक 25 मई से 31 मई 2026 तक विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम, जन-जागरूकता गतिविधियाँ, रैली, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध अभियान तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू विक्रय प्रतिबंध से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में आज तंबाकू निषेध विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर ने की। कार्यशाला में आर.एम.ओ. डॉ. पी.ऐन.  धाकड़ एवं जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) श्रीमति विनीता सोनी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा तंबाकू छोड़ने हेतु टीसीसी (Tobacco Cessation Centre) की सेवाओं से अवगत कराया गया।

कार्यशाला के दौरान तंबाकू छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले 08 व्यक्तियों को तत्काल टीसीसी सेंटर भेजा गया, ताकि उन्हें परामर्श एवं उपचार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.