Type Here to Get Search Results !

भारत सरकार की ऑब्जर्वर टीम ने किया गुना जिले के जनगणना कार्य का निरीक्षण

 भारत सरकार की ऑब्जर्वर टीम ने किया गुना जिले के जनगणना कार्य का निरीक्षण


गुना  

जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के निरीक्षण के लिए भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से आब्जर्वर टीम में श्री दलसिंगार वर्मा एवं श्री ब्रिजेश यादव द्वारा जिला गुना के जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया है। टीम ने सर्वप्रथम प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल से मुलाकात कर जनगणना कार्य की प्रगति ली। जिसमें प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गुना जिले में 08 ग्रामीण एवं 06 नगरीय चार्ज हैं, जिनमें कुल 2426 HLB का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं प्रगणक द्वारा किए गए कार्य का प्रमाणीकरण पर्यवेक्षक द्वारा भी किया गया है।

 प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलें में कुल 48 फील्ड ट्रेनर नामित है जिनका प्रशिक्षण दिनांक 24 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक पूर्ण हो चूका हैं। साथ ही जिला जनगणना अधिकारी श्री अखिलेश कुमार जैन के निर्देशन में जिलें में कुल 2600 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण भी दिनांक 13 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 के बीच पूर्ण हो चूका हैं। जिलें में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला जनगणना अधिकारी एवं आम नागरिक ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दी हैं। दिनांक 01 मई 2026 से प्रारंभ फील्ड कार्य में जिला गुना ने समय सीमा से पूर्ण अपना कार्य समाप्त कर सम्पूर्ण राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्‍होंने बताया कि इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए प्रतिदिन रात 08 बजे VC के माध्यम से प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा सभी चार्ज अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के कार्य की समीक्षा बैठक ली।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार से आब्जर्वर टीम में श्री दलसिंगार वर्मा एवं श्री ब्रिजेश यादव, जिला प्रभारी श्री मनोज कनाड़े द्वारा तहसील राघौगढ़ में ग्राम आवन की HLB का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री अमित सोनी, चार्ज अधिकारी श्री अनुराग जैन एवं सम्पूर्ण जनगणना टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के उपरान्त आब्जर्वर टीम ने तहसील राघौगढ़ के चार्ज अधिकारी श्री अनुराग जैन एवं राघौगढ़ नगर पालिका के चार्ज अधिकारी श्री तेजसिंह यादव से मुलाकात कर जनगणना कार्य का फीडबैक भी लिया, जिससे की जनगणना के द्वितीय चरण में कार्य को अधिक सुचारू ढंग से पूर्ण किया जा सके। आब्जर्वर टीम ने जिलें को राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी एवं द्वितीय चरण के लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं भी दी, साथ ही आश्वासन दिया हैं कि जिलें में जनगणना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.