Type Here to Get Search Results !

अवैध खनन, परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्‍त

 अवैध खनन, परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्‍त


गुना 

जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने शिकायत प्राप्‍त होने पर बमोरी क्षेत्र आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान बमौरी क्षेत्र में मिट्टी /मुरूम का अवैध खनन की शिकायत के आधार पर राजस्व और खनिज द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। छापामार कार्यवाही के दौरान अधिकारियों को आते देख भगदड़ मच गई पीछा किया जाकर ग्राम खर्राखेड़ा में 03 टैक्टर ट्रॉली द्वारा अवैध खनन /परिवहन करने कारण जब्त कर थाना बमौरी खड़े कराए गए।

जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों में अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ,प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.