समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में जनपरामर्श बैठक आयोजित
गुना
समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं शिक्षाविद प्रो. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में जनपरामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थितजनों द्वारा विषय से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार भी साझा किए गए।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड के संबंध में आमजन से सुझाव प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक नागरिक अपने सुझाव एवं सुझावात्मक टिप्पणियां वेबसाइट ucc.mp.gov.in के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं।
जनपरामर्श बैठक का उद्देश्य विभिन्न वर्गों की राय प्राप्त कर उन्हें अध्ययन एवं परीक्षण की प्रक्रिया में सम्मिलित करना है, ताकि व्यापक जनभागीदारी के साथ विषय पर विचार किया जा सके।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द्र धाकड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सविता अरविन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह सलूजा, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
