Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


 गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 03 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


             गौरतलब है कि वर्ष 2023 में आरोपी दीपक जाटव निवासी भुल्लनपुरा गुना द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 660/23 धारा 323, 294, 506, 324 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 105/24 में जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी होकर तामीली हेतु गुना कोतवाली में प्राप्त हुआ था। पुलिस द्वारा वारंटी दीपक जाटव की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 08 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी दीपक पुत्र मुन्ना जाटव उम्र 23 साल निवासी भुल्लनपुरा गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


              गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक अंकित लोधी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.