गुना पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से फरियादी का गुम सामान सुरक्षित वापस मिला
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी सहायता हेतु लगातार संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 07 मई 2026 को फरियादी विनायक भट्ट निवासी बजरंगगढ़ द्वारा गुना पुलिस सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रभारी अधिकारी निरीक्षक विकास उपाध्याय को सूचना देते हुए बताया कि उसका लगभग 3000/- रुपये कीमत का सामान रेलवे स्टेशन से जयस्तंभ चौराहा जाते समय ऑटो में छूट गया है । श्री उपाध्याय द्वारा उक्त सूचना को संवेदनता से लेते हुए ऑटो में छूटे सामान को खोजने हेतु अपने स्टॉफ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए ।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई और फरिदयादी द्वारा बताये अनुसार क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया और शीघ्र ही तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयासों के माध्यम से संबंधित ऑटो को चिन्हित कर कर लिया गया । तदोपरांत ऑटो चालकों से संपर्क स्थापित कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया और विधिवत सत्यापन उपरांत फरियादी विनायक भट्ट को उसका खोया हुआ सामान सुरक्षित रूप से बापस दिला दिया गया । अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर फरियादी द्वारा गुना पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।
गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहित में कार्यरत है ।
