Guna- मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आव्हान पर माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष/ न्यायाधीश तहसील विधिक सेवा समिति राघोगढ़ सुश्री प्राची पटेल के निर्देशन में दिनांक 09.05.2026 को न्यायालय प्रांगण राघोगढ़ में सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। न्यायालय राघोगढ़ में कुल 04 खंडपीठों में राजीनामा के आधार पर कुल 58 प्रकरणों का निराकरण कर 2842696 रुपए की राजस्व वसूली हुई । खंडपीठों की कुल संख्या 04 रही जिसमें सुश्री प्राची पटेल जिला न्यायाधीश राधौगढ़, श्रीमती शिवांगी श्रीवास्तव न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, श्री संजीव पिपलादिया न्यायाधीश वरिष्ठ खंड एवं सुश्री ज्योत्सना ग्रेवियल न्यायाधीश कनिष्ठ खंड की खंडपीठ रही ।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मध्यांचल बैंक की विभिन्न शाखाओं से कुल 02 प्रिलिटीगेशन के प्रकरणों का निराकरण कर 84500 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई ।बीएसएनएल के कुल 10 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 11806 कुल रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई।
