Type Here to Get Search Results !

ईपीएफ पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की सम्पूर्ण सेवाकाल की औसत वेतन के आधार पर पेंशन निर्धारण करने का निर्णय अन्यायपूर्ण

 ईपीएफ पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की सम्पूर्ण सेवाकाल की औसत वेतन के आधार पर पेंशन निर्धारण करने का निर्णय अन्यायपूर्ण 


मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ इसका विरोध करता है 



ईपीएफ पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के मामले में सम्पूर्ण सेवाकाल की औसत वेतन के आधार पर पेंशन निर्धारण का निर्णय अति अन्यायपूर्ण है।मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ इसका विरोध करता है।हम उन कर्मचारियों के साथ हैं और उक्त कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन हमसे जो सहयोग मांगेंगे उसमें यथाशक्ति अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं।पेंशन एक मानवीय विषय है उसे बचत स्कीम की तरह नहीं लिया जाना चाहिए।पेंशन पर होने वाला व्यय एक तरह का निवेश है।इसे अनुत्पादक व्यय नहीं माना जाना चाहिए।

    हर योजना में पेंशन अंतिम वेतन या अंतिम वर्ष की औसत वेतन के आधार पर ही निर्धारित होती आयी है।सम्पूर्ण सेवाकाल की वेतन का औसत निकालकर उसके आधार पर पेंशन निर्धारण करने का यह नया फंडा श्रम विरोधी मानसिकता दर्शाता है और इसमें सामंती सोच झलकती है।सारे ट्रेड यूनियनंस को इसके विरोध में एकसाथ आने की मैं अपील करता हूं।


इंजी सुधीर नायक,अध्यक्ष 

मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.