आवन में 65 जोड़ों का लोधा समाज का विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न ।
सम्मेलन का आयोजन युवा समिति द्वारा किया गया
राघौगढ़ विधानसभा के आवन में समस्त ग्राम वासियों व सहयोग ग्राम
अहमदापुर आरामपुर इकोदिया कोलुआ चैनपुरा दौराना पगारा पाडरखेड़ी पालपुर बावड़ीखेड़ा भोलापुरा गावरी सेमरा सोरामपुर आदि ग्रामों के सहयोग से
लोधा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें
सर्वप्रथम समिति द्वारा संकटमोचन हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर अभिषेक कर पोशाक भैंटकर महाआरती सम्मेलन के कार्यों का प्रारंभ किया गया
इसके पश्चात गंगाजली पूजन करके गंगाजली यात्रा निकाली जहां पांडाल में पहुंची जहां पूजा-अर्चना करके समापन हुई इसके पश्चात सामाजिक रशमे हुई, समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश लोधा कंचनपुरा ने बताया है कि सम्मेलन समिति का मुख्य उद्देश्य यह है कि बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए वा समाज कल्याण को ध्यान में रखते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन किया गया जिसमें बचे हुए धन को बच्चों कि पढ़ाई एवं स्वारोजगार में लगाकर आत्मनिर्भर बनें, हमारे शास्त्रों के अनुसार सोलहा संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार पाणिग्रहण संस्कार माना गया है ।
शाम को गनाना कार्यक्रम के बाद कमर कलेऊ देकर सामाजिक रशमे अपनाते हुए टीका फलदान वा वारोठा हुआ वारोठा के समय समिति ने रंगीन आतिशबाजी कि इसके पश्चात तोरण द्वार पर तोरन मारकर दूल्हा दुल्हन मंडल में प्रवेश करके मंत्रोंउच्चार कर सामाजिक रशमे अपनाते हुए दूल्हा दुल्हन के पैर पूजकर कन्या के माता पिता ने कन्यादान किया इसके पश्चात दुल्हन के परिवार जनों ने पैरपूजकर चरणामृत लेकर ग्रहण किया
आचार्य नीरज प्रसाद शास्त्री एवं
प्रेम नारायण शर्मा सहित
संस्कृत विद्यालय के 70 बाल ब्राह्मणों द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में सात फैरों के सातों वचन स्पष्ट वर्णन कर विस्तार से समझाया जो जीवन पर्यन्त दूल्हा दुल्हन को इस वचनों पर चलना होगा साथ ही।
प्रत्येक जोड़े पर एक ब्राह्मण द्वारा उपस्थित रहकर पूजा अर्चना कराई ग वा दुल्हन कि दूल्हा के
द्वारा मांग भर के मंगलसूत्र वा विचुणी पहनाकर मांग भराई हुई सुबह के समय मंदिर दर्शन कर दूल्हा दुल्हन कि शुभ बिधाई हुई जिसमें समीति ने जोरशोर से रंगीन आतिशबाजी चलाई
सम्मेलन में
आशीष वचन देने पहुंचे
राघौगढ विधायक जयवर्धन सिंह ने
युवा समिति की चाकचोवंद व्यवस्थाओं को दैककर सहरानिया की एवं चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा , किन्नर समाज का
प्रतिनिधि मंडल ने प्रत्येक जोड़े को नगदी राशि सहित
कुछ उपहार सहित सामग्री भैंठ कर आशीर्वाद दिया
शाम के समय जव हवा आंधी का मौसम हुआ तो समिति संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची जहां हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की एवं हवा आंधी पड़ोसी गांवों से किनारा काटते हुए निकल गई
सम्मेलन को कोई क्षति नहीं पहुंची इसे समीति ने हनुमान जी बडी की कृपा मानी
इस प्रकार युवा समिति आवन कि 300 लोगों कि ठीम ने निरंतर 25 दिन दिनरात तन मन धन से सहयोग कर समीति
द्वारा पूरे सम्मेलन की निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई
वा तैजस्व युवा मंडल समीति अहमदापुर ने भोजन व्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारी ली
सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग
एवं प्राइवेट चिकित्साकों ने निशुल्क स्वास्थ्य दी ,
राघोगढ़ थाना एवं जंजाली पुलिस चौकी का पुलिस बल का
महत्वपूर्ण योगदान रहा।

