Type Here to Get Search Results !

आयुक्त श्री खत्री ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 आयुक्त श्री खत्री ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


गुना 


संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री द्वारा शनिवार को तहसील राघौगढ एवं गुना अंतर्गत देवांशी वेयरहाउस स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति गावरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री खत्री ने केंद्र पर संचालित कांटों का निरीक्षण किया। केंद्र पर कुल 6 कांटे संचालित पाए गए, जिन पर गेहूं तुलाई प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती मिली। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उपार्जन कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए।

आयुक्त श्री खत्री ने सर्वेयर द्वारा लिए गए गेहूं के नमूनों एवं संबंधित प्रविष्टियों का भी परीक्षण किया। साथ ही केंद्र पर अब तक हुए कुल उपार्जन एवं स्वीकृत मात्रा की जानकारी का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध पेयजल, छाया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के आगामी तीन दिवस में पूर्ण रूप से भर जाने की संभावना को देखते हुए आयुक्त श्री खत्री ने आगामी उपार्जन कार्य के लिए वैकल्पिक एवं समुचित व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर एसडीएम राघौगढ श्री अमित सोनी, उपायुक्‍त सहाकारिता श्री मुकेश जैन, नायब तहसीलदार राधौगढ़, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.