Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर आवास पर प्रगणक ने किया जनगणना कार्य

 कलेक्टर आवास पर प्रगणक ने किया जनगणना कार्य


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज अपने निवास पर प्रगणक के माध्यम से जनगणना हेतु मकान नंबर की प्रविष्टि कराकर जिले में हाउस लिस्टिंग कार्य का औपचारिक शुभारंभ कराया। इस दौरान प्रगणक द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से भवन एवं परिवार संबंधी जानकारी दर्ज की गई। कलेक्टर श्री कन्याल ने स्वयं अपनी SEID उपलब्ध कराकर प्रक्रिया का सत्यापन कराया।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जनगणना कार्य के दौरान घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों का सहयोग करें तथा मकानों पर अंकित किए गए नंबरों को सुरक्षित बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना डेटा भविष्य की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने उपस्थित प्रगणकों का स्‍वागत भी किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.