विजयपुर थाना क्षेत्र से करीब 06 माह से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह और उनकी टीम द्वारा उल्लेखीनय सफलता प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र से करीब 06 माह से लापता नाबालिग बालिक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
गौरतलब है कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को विजयपुर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के घर से लापता होने पर दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को बालिका के पिता की ओर से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट विजयपुर थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 105/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में विजयपुर थाना पुलिस द्वारा अपहृत बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए संवाभित सभी स्थानों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । बालिका की तलाश के क्रम में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बालिका के संबंध में पुलिस को जानकारी मिलने पर विजयपुर थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं थाना स्तर पर विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से समिति की अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में विजयपुर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, सउनि हरिचरण मीना, आरक्षक जगदीप सिंह तोमर, आरक्षक अनिल धाकड़, आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक गिरजेश कुमार एवं महिला आरक्षक रूचि तिवारी व महिला आरक्षक जूली सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।
