केंट थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालक को पुलिस ने मात्र तीन दिन में आगरा से सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन हेतु अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालक को मात्र तीन दिन में आगरा से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
गौरतलब है कि दिनांक 26 अप्रैल 2026 को कैंट थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने पर बालक के पिता द्वारा केंट थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर बालक की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में केंट थाना पुलिस द्वारा अपहृत बालक की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई, जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालक को खोजने के सघन प्रयास किए गए । इस क्रम में बालक के उत्तरप्रद्रेश के आगरा में होने की जानकारी मिलने पर केंट थाना थाने से पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और जहां वर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 29 अप्रेल 2026 को बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से समिति की अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी, आरक्षक आशुतोष चौहान, आरक्षक सुरेन्द्र पाल एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।
