Type Here to Get Search Results !

ऊमरी में जुए के फड़ पर पुलिस ने दविश देकर 06 जुआरी पकड़े

 *अनैतिक गतिविधियों जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


ऊमरी में जुए के फड़ पर पुलिस ने दविश देकर 06 जुआरी पकड़े


*5,550 रुपये नगदी एवं दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1.50 लाख मूल्य का मशरुका जप्त*



             गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा जुए के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की गई है । पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को पकड़कर नगदी, ताश की गड्डी तथा जुआ खेलने आने-जाने में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जप्त की हैं ।


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 27 मई 2026 को म्याना थानांतर्गत पुलिस चौकी ऊमरी पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऊमरी गांव स्थित जिंद बाबा के चबूतरा के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए ऊमरी चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और जहां निगरानी करने पर कुछ व्यक्तियों को रुपये-पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाया गया । जुआ खेले जाने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई और दबिश दविश देकर छह जुआरियों को पकड़ लिया गया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1. युसुफ खाँ पुत्र राजू खाँ उम्र 38 साल निवासी ग्राम ऊमरी, 2. ओमकार पुत्र फूल सिंह कुशवाह उम्र 45 साल निवासी ग्राम ऊमरी, 3. दीपक पुत्र हेमा बंजारा उम्र 23 साल निवासी ग्राम मकरावदा, 4. नंदलाल पुत्र नानजीत धाकड उम्र 50 साल निवासी ग्राम लपचोरा, 5. ईसाक पुत्र राजू खाँ उम्र 34 साल निवासी ग्राम ऊमरी एवं 6. भानू पुत्र महाराज सिंह कुशवाह उम्र 32 साल निवासी ग्राम ऊमरी थाना म्याना जिला गुना के बताए गए ।


               पुलिस ने मौके से कुल 5,550/- रुपये नकद, ताश की एक गड्डी तथा जुआ खेलने आने-जाने में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों सहित कुल 1.50 लाख रुपये का मशरुका विधिवत जप्त किया गया एवं सभी 06 जुआरियों के विरुद्ध म्याना थाने में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सुजीत सिंह सिकरवार, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक सुनील कुशवाह एवं आरक्षक रंजीत रमन की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.