Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने आगजनी के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही* 


 केंट थाना पुलिस ने आगजनी के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा आगजनी के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में आरोपी भूरा यादव निवासी ग्राम विलोनिया के द्वारा आगजनी की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 73/18 धारा 436 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा आरोपी गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 112/19 में उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


                केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी की लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 27 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी भूरा पुत्र गणपत यादव उम्र 47 साल निवासी ग्राम विलोनिया थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रदीप धकड़, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं आरक्षक सौरभ रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.