*अनैतिक गतिविधियां - जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
कुंभराज थानांतर्गत भमावद चौकी पुलिस द्वारा दबिश देकर जुआ खेलते 06 जुआरी पकडे
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण एवं कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड और उनकी टीम द्वारा ग्राम भमावद गढी में जुए के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 16 मई 2026 को कुंभराज थाने की भमावद चौकी अंतर्गत भमावद गढी में पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्तियों के जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर जुआरियों की धरपकड़ हेतु भमावद चौकी से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही भमावद गढी में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो जहां 05-06 व्यक्ति ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम 1-जालम सिंह पुत्र वंशीलाल धाकड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गुलवाडा थाना कुंभराज, 2-मुरारी पुत्र फुंदीलाल केवट उम्र 58 वर्ष, 3-श्रीलाल पुत्र मांगीलाल केवट उम्र 50 वर्ष, 4-चंदन पुत्र नारायणलाल केवट उम्र 38 वर्ष, 5-करण पुत्र मांगीलाल केवट उम्र 44 वर्ष एवं 6-रामविलास पुत्र पहलवान केवट उम्र 53 साल निवासीगण ग्राम भमावद थाना कुंभराज जिला गुना के होना बताए । पुलिस द्वारा मौके से कुल 3,370/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी जुआरियों के विरूद्ध कुंभराज थाने में अप.क्र. 75/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध कुंभराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड, आरक्षक अवलेश नरवरिया एवं आरक्षक विक्रम सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है ।
