Type Here to Get Search Results !

गुना डाक संभाग 08 एवं 09 मई को लगाएगा विशेष आधार शिविर,

 गुना डाक संभाग 08 एवं 09 मई को लगाएगा विशेष आधार शिविर,


केमिस्ट भवन गुना एवं लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर में भी लगेगा विशेष आधार शिविर

गुना 

अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओ.पी. चतुर्वेदी ने बताया कि गुना डाक संभाग केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध हैं। इसी क्रम में गुना डाक संभाग के अंतर्गत आने वाले गुना एवं अशोकनगर जिले के प्रधान डाकघरों के आधार केंद्रों में दिनांक 08 एवं 09 मई 2026 को विशेष आधार महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही डाकघर के अलावा जिला न्यायालय में आयोजित होने वाली लोक अदालत एवं जिला केमिस्ट भवन मारुति शोरूम के पास भी उक्त आधार शिविर गुना डाक संभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रात: 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आधार इनरोलमेंट एवं अपडेशन का कार्य किया जाएगा।

जिला स्तर पर अशोकनगर जिले में अशोक नगर प्रधान डाकघर एवं गुना जिले में गुना प्रधान डाकघर में 08 एवं 09 मई को आधार से संबंधित कार्य प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक किया जावेगा। अधीक्षक डाकघर गुना श्री चतुर्वेदी ने जनसामान्य से इस आधार महाअभियान के दौरान अपने निकटतम डाकघर या केमिस्ट भवन या जिला न्यायालय परिसर के विशेष आधार केंद्र में जाकर अपने आधार में आवश्यक सुधार या नया आधार बनाने, आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन का कार्य करवाने की अपील की हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.