गुना जिले के म्याना थानांतर्गत दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट जाने से 09 घायलों को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में पाटई-भदौरा के बीच बांके बिहारी होटल के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर पलट जाने से 09 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-05 -2026 को दोपहर 02:33 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन 06 एवं एफआरव्ही वाहन 07 को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 765 शुभम शर्मा एवं पायलेट दामोदर धाकड तथा प्रधान आरक्षक 290 भानु तोमर एवं पुरन सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप वाहन पाटई-भदौरा के बीच बांके बिहारी होटल के सामने अनियंत्रित होकर पलट जाने से 9 दर्शानार्थी घायल हो गए हैं, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला शासकीय अस्पताल गुना में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है
