*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
केंट थाना पुलिस ने माननीय न्यायलय ग्वालियर के चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायालय ग्वालियर के चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय ग्वालियर में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 321/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी संजीव पुत्र भानुप्रकाश जाटव निवासी ग्राम पिपरौदाखुर्द थाना कैंट, गुना न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया । चूंकि वारंटी के गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र का निवासी होने पर उक्त वारंट तामीली हेतु कैंट थाना पुलिस को प्राप्त हुआ था ।
केंट थाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के दौरान गत दिनांक 17 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी संजीव पुत्र भानुप्रकाश जाटव निवासी ग्राम पिपरौदाखुर्द, थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे आज दिनांक 18 मई 2026 को माननीय न्यायालय ग्वालियर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक अभिनेश रघुवंशी एवं आरक्षक राजेश कुमार का विशेष योगदान रहा है ।
