Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

 आरोन थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार


*आरोपी से हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर कच्ची शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*  



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि के विरूद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए   बाईक पर कच्ची शराब सहित तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।


               गौरतलब है कि गत दिनांक 17 मई 2026 को जिले के आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि ग्राम टगराई-बनियाई रोड पर एक होंडा शाइन मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की दो बडी-बडी कैनों में कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में खडा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्‍करी की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्‍काल मुखबिर के बताए  पते पर पहुंचकर देखा तो लाल रंग की एक मोटर साइकिल पर दो कैनों के साथ एक व्यक्ति खडा मिला, जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही धर दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम राजेश पुत्र रमेश पारदी उम्र 26 साल निवासी ग्राम माधौगढ, थाना कचनार जिला अशोकनगर का होना बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर जिसकी मोटर सायकिल पर बंधी केनों को चैक करने पर उनमें हाथ भट्टी की बनी कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई । आरोपी से बरामद अवैध कच्‍ची शराब कीमती 07 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 60 हजार रुपये को पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 143/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया ।


               अवैध शराब के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक करन सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक परमाल यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, आरक्षक सोनू जाट, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक नीतेश दुबे एवं आरक्षक तरुण सेन की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.