Type Here to Get Search Results !

गुना से नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में कोतवाली पुलिस की सक्रिय कार्यवाही,

 *अपहृत अथवा गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सतत् एवं संवेदनशील कार्यवाही*


गुना से नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में कोतवाली पुलिस की सक्रिय कार्यवाही,


*किशोरी को दिल्ली से सुरक्षित खोज कर परिजन से मिलाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील, मानवीय एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा शहर से नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए किशोरी को दिल्ली से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है । 


           गौरतलब है कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को गुना कोतवाली में एक पिता की ओर से अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 18 अप्रैल 2026 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । रिपोर्ट पर से गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई । 


           प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालिका की लगातार सघन तलाश की गई । इस हेतु पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से किशोरी की सभी संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई । पुलिस की सतत् मेहनत, सूझबूझ एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप किशोरी के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिये रवाना हुई, जहां पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: दिनांक 17 मई 2026 को किशोरी दिल्ली में लाला किला के पास से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं दस्तयाबी उपरांत किशोरी को गुना लाया गया, जहां थाने पर विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।


               पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, सउनि विजय गुड़सेले, आरक्षक नीरज रघुवंशी, आरक्षक रतन सिंह, महिला आरक्षक रश्मि सेन एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.