Type Here to Get Search Results !

जामनेर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के प्रकरण में फरार दूसरा आरोपी भी किया गिरफ्तार

 जामनेर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के प्रकरण में फरार दूसरा आरोपी भी किया गिरफ्तार


*आरोपी द्वारा ग्राम परेवा में मूंग की फसल में लगाए थे गांजे के पौधे*


*पुलिस ने पूर्व में 2.200 किलोग्राम बजनी गांजे के हरे पौधों सहित एक आरोपी किया था गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त नशा माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 को जामनेर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा स्थित एक खेत से 2.200 किलोग्राम बजनी गांजे के हरे पौधों के साथ आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह  निवासी ग्राम परेवा को गिरफ्तार कर जिसके विरुद्ध जामनेर थाने में अप.क्र. 66/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


               गिरफ्तारशुदा आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह ने पूछताछ पर बताया था कि उसने बनबारीलाल सेन के खेत में बंटाई पर मूंग की फसल बोई है एवं खेत में बनबारी लाल सेन के द्वारा ही गांजे के पौघे लगाये गये थे, जिनकी वह देखभाल करता था । आरोपी के कथन के आधार पर पुलिस ने बनबारीलाल सेन को प्रकरण में आरोपी शुमार करते हुए धारा 29 एनडीपीएस एक्ट इजाफा कर फरार आरोपी बनबारीलाल सेन की तलाश प्रारंभ की गई ।  


               जामनेर थाना पुलिस ने प्रकरण के फरार आरोपी बनबारीलाल सेन की सरगर्मी से तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 18 मई 2026 को फरार आरोपी के संबंध में मुखिबर से प्राप्त सूचना पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी बनबारीलाल पुत्र मांगीलाल उर्फ गंगाराम सेन उम्र 42 साल निवासी ग्राम परेवा, थाना जामनेर जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


                 जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना, प्रधान आरक्षक बृजेश त्यागी, आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर एवं आरक्षक रमेश दोहरे की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.