वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 09 मई को,
वाहन रैली आयोजित कर लोगों को किया जागरूक
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार बाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया गया। उक्त प्रचार वाहनों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का वाहन, विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं बैंक के वाहन सम्मिलित हुए।
उक्त अवसर पर श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि उक्त प्रचार वाहनों द्वारा सपूर्ण गुना जिले की नगरीय सीमाओं, बाजार, मोहल्लों में जाकर नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार कर आमजन को नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा कर अपने न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु जागरूक किया जावेगा।
उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सिविल, आपरधिक, चैकबाउंस, क्लेम, भू अर्जन, पारिवारिक मामले, एवं अन्य प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बैंक, विद्युत, बीएसएनएल एवं नगरपालिका के जलकर, संपत्तिकर आदि से संबंधित प्रकरणों का भी निराकरण किया जावेगा। जिसमें संबंधित पक्षकार अपने प्रकरणों का आपसी राजीनामा से निराकरण करा सकते है तथा विद्युत कंपनी, बैंक एवं नगर पालिका द्वारा प्रदाय की जाने वाली छूट का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
उक्त अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, सुश्री शैलजा गुप्ता, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्री राधाकिशन मालवीय, श्रीमती सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले सहित अन्य न्यायाधीशगण, विद्युत एवं नगर पालिका के अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस कांउसेल सिस्टम के अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स तथा जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण गुना के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आमजन से अपील है कि दिनांक 09 मई, 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष्य में दिनांक 08 मई 2026 एवं 09 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे से साय 5:30 तक आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेट कराये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं डाक विभाग के समन्वय से ई-सर्विस केन्द्र, न्यायालय परिसर, गुना में आयोजित किया जा रहा है साथ ही दिनांक 09 मई 2026 को न्यायालय परिसर, गुना में जिला चिकित्सालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना के संयुक्त तत्वाधान में वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हो।
