Type Here to Get Search Results !

गुना जिले के राघौगढ़ थानांतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने तत्परता से पहुँचाया अस्पताल

 गुना जिले के राघौगढ़ थानांतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने तत्परता से पहुँचाया अस्पताल



गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन होटल के सामने ए.बी. रोड पर एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 27-05-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात एफआरवी 13 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक शशिकपूर राजावत एवं पायलट रवि शर्मा ने बिना समय गंवाए तत्परता से मौके पर पहुँचकर देखा कि ए.बी. रोड पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मोटर साईकिल पर सवार दो बुजुर्ग व्यक्ति, जो आपस में सगे भाई हैं, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वृद्ध भाइयों को संभाला और एफआरवी वाहन की मदद से तत्काल नजदीकी साड़ा अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। समय पर मिली पुलिस सहायता के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.