Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस बड़ी कार्यवाही, करीबन ढाई लाख मूल्य की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का नशे पर सख्त प्रहार*


चांचौड़ा थाना पुलिस बड़ी कार्यवाही, करीबन ढाई लाख मूल्य की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्‍करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब ढाई लाख मूल्य की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।


               गौरतलब है कि गत दिनांक 27 मई 2026 की शाम चाचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाइवे पर बरखेड़ा गांव स्थित होटल के पास एक व्यक्ति स्मैक लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़ा है । थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की उक्त सूचना को पुलिस ने गंभीरता लेते हुए तस्कर की धरपकड़ हेतु तत्काल बीनागंज चौकी से पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत बरखेड़ा गांव पहुंची और जहां मुखबिर की बताई होटल के पास जाकर देखा तो वहां पर संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखते ही वहां से भागने लगा, किंतु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम बृजमोहन पुत्र लक्ष्मीनारायण मीना उम्र 45 साल निवासी ग्राम चक हरीचा थाना चांचौड़ा जिला गुना का बताया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25.51 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये की बरामद हुई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 152/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा आरोपी के स्मैक तस्करी के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है ।


               नशे के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि बृजेश देवरिया, सउनि ताराचंद सगर, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक शिवप्रताप तोमर, आरक्षक सचिन भिलाला एवं आरक्षक प्रदीप मसराम की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.