Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग में पकड़ा नशा तस्कर

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*  


बमौरी थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग में पकड़ा नशा तस्कर


*आरोपी से लगभग चार किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित करीब 2.50 लाख का मशरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग में नशा तस्कर गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 27 मई 2026 की रात बमौरी थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा गुना रोड़ स्थित सीएम राईज स्कूल के सामने वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान बागेरी गांव की ओर से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल पर आये व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बालस्वरूप पुत्र राधाकिशन धाकड़ उम्र 52 साल निवासी ग्राम परांठ थाना बमौरी का बताया ।   


               पुलिस की पूछताछ के दौरान उसके घबराने एवं हड़बड़ाने से उसके किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त होने के संदेह पर उसकी विधिवत तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद थैले से 4.059 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा कीमती करीबन 02 लाख रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 50 हजार रुपये सहित कुल 2.50 लाख रुपये मूल्य का मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं जिसके विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 119/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


               नशे के विरुद्ध बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि दिलीप सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक मनोज कश्यप, आरक्षक गुलाब सिंह एवं महिला आरक्षक रीनू निगवाल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.