Type Here to Get Search Results !

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 


01 ट्रैक्टर-ट्रॉली उकावद चौकी, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 जेसीबी जंजाली चौकी तथा डम्पर जब्त एवं 02 ट्रैक्टर-ट्राली एवं 01 जेसीबी मशीन तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम दूधई से जब्त कर कैंट थाने में रखाए गए 



गुना 


जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में पार्वती नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर जंजाली चौकी में रखवाया गया।


वहीं रात्रि भ्रमण के दौरान तहसील मकसूदगढ़ के रघुनाथपुरा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक डम्पर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।


इसके अतिरिक्त आज तहसील बमोरी के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमण के दौरान बमोरी तहसील के दूधई गांव में मुरम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी एवं 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कैंट थाने में रखवाए गए।


जिला खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री जय प्रकाश गौतम, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती,  पुलिस थाना कैंट  का पुलिस बल थाना प्रभारी उकावद सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.