रबी उपार्जन 2026-27 हेतु उपार्जन बुलेटिन
गुना
किसानों से उपार्जन का कार्य आज संपन्न हो गया है अर्थात किसी भी खरीदी केन्द्र पर कोई किसान विक्रय हेतु शेष नहीं है।
जिले में कुल 12356 किसानों ने स्लॉट बुक कराये थे उनमें से 8786 किसानों ने गेंहू का विक्रय किया है।
जिले में अभी तक 67816.78 मे.टन. गेंहू खरीदा गया है उसमें से 67692.1 मे.टन. का परिवहन किया जा चुका है। 67185.5 मे.टन. के स्वीकृति पत्रक जारी किये जा चुके हैं शेष मात्रा परिवहन में है।
किसानों से उपार्जित किये गये गेंहू की राशि 178.02 करोड होती है उसमें से 176.05 करोड के ईपीओ आ चुके हैं तथा 137.45 करोड का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष रहे भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
इस वर्ष 8786 किसानों ने गेंहू विक्रय किया गया है जबकि विगत वर्ष 5884 किसानों ने विक्रय किया था जो इस वर्ष 2902 किसानों ने अधिक विक्रय किया है। इसी प्रकार विगत वर्ष से 10616.34 मे.टन. अधिक खरीदा गया है।
