Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 14 वर्ष पुराने मारपीट के गंभीर प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का कार्यवाही अभियान*


फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 14 वर्ष पुराने मारपीट के गंभीर प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा गंभीर मारपीट के 14 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है । 


           प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में आरोपी मिश्रीलाल उर्फ मिश्रिया गुर्जर निवासी छत्तपुरा (राजस्थान) के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में गंभीर मारपीट संबंधी अपराध क्रमांक 34/12 धारा 326, 324, 323, 506, 294 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय गुना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1564/12 में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा वारंटी मिश्रीलाल गुर्जर की निरंतर तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 19 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी मिश्रीलाल उर्फ मिश्रिया पुत्र जयलाल गुर्जर उम्र 65 साल निवासी ग्राम छत्तपुरा थाना बापचा जिला वारां (राजस्थान)  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभेक्षेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जोट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन आदिवासी, गोविन्द आदिवासी, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक आकांक्षा एवं एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र ,खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.