Type Here to Get Search Results !

गांजा तस्करी की सूचना पर मृगवास थाना पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


गांजा तस्करी की सूचना पर मृगवास थाना पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही


*नशे के दो सौदागर गिरफ्तार कर, जिनके कब्जे से करीब 02 कि.ग्रा. गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध सतर्क एवं प्रभावी करते हुए अवैध मादक पदार्थ करीब 02 किलोग्राम गांजा के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               गत दिनांक 18 मई 2026 की रात्रि में मृगवास थाना अंतर्गत सानई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांचौड़ा की ओर से बिना नंबर की एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने हेतु बडकुआ, मृगवास के रास्ते से राजस्थान तरफ आने वाले हैं । गांजा तस्करी की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु सानई चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल बडकुआ के कच्चे रास्ते पर पहुंची और जहां घात लगाकर संदेहियों के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल व व्यक्तियों के आते दिखाई देने पर  पुलिस टीम द्वारा उन्हें भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिन्होंने अपने नाम सुनील पुत्र इंदर सिंह गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोविन्दपुरा थाना चांचौड़ा जिला गुना एवं विनोद पुत्र राम सिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम जरकड़िया खेड़ी थाना करनवास जिला राजगढ के बताए । मुखबिर सूचना के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास रहे थैले से 2.039 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा कीमती करीब 01 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमत करीब 01 लाख रुपये सहित कुल लगभग 02 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 49/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।  


               नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक रवि यादव एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.