Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


गुना कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 697/23 धारा 138 एन.आई. एक्ट में मुन्नालाल जाटव निवासी भुल्लनपुरा गुना के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया, जो तामीली हेतु गुना कोतवाली में प्राप्त हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी मुन्नालाल जाटव की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 19 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी मुन्नालाल पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 58 साल निवासी भुल्लनपुरा गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


              गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक अनिल रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.