Type Here to Get Search Results !

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु आपत्ति निराकरण समिति की बैठकें 18 मई से

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु आपत्ति निराकरण समिति की बैठकें 18 मई से


गुना 

कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गुना द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

बैठकें पदेन अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार, जिला पंचायत गुना में आयोजित होंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गुना शहर परियोजना की बैठक 18 मई 2026, आरोन परियोजना की बैठक 19 मई 2026, चांचौड़ा परियोजना की बैठक 20 मई 2026 तथा राघौगढ़ परियोजना की बैठक 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी बैठकें प्रतिदिन सांयकाल 4 बजे से प्रारंभ होंगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.