शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का शुभारंभ 15 मई को
गुना,
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवक-युवतियों को सैन्य बल, समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से 45 दिवसीय आवासीय, सैद्धांतिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026” का शुभारंभ किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शुभारंभ कार्यक्रम 15 मई 2026 को प्रातः 11 बजे गांधी वोकेशनल कॉलेज, कुशमोदा जिला गुना में आयोजित होगा।
