Type Here to Get Search Results !

संपर्क अभियान 2026-27” के तहत विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु लगाए जाएंगे शिविर

 “संपर्क अभियान 2026-27” के तहत विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु लगाए जाएंगे शिविर


गुना  

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “संपर्क अभियान 2026-27” के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों एवं जोनों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा। अभियान के तहत 23 मई एवं 25 मई 2026 को गुना एवं राघौगढ़ संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।

23 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिविर

गुना संभाग अंतर्गत वितरण केन्‍द्र बजरंगगढ़ के ग्राम नथाई में, पगारा के मावन, बमोरी के मुहाल कॉलोनी, गुना शहर के वार्ड क्रमांक 21, कैंट जोन के वार्ड क्रमांक 4, फतेहगढ़ के भिंडरा, म्याना के खजूरी, गुना ग्रामीण के हरीपुर, भदौरा के पाटई, रामपुर के बारोद तथा आरोन के बरखेड़ा हाट में शिविर आयोजित होंगे।

इसी प्रकार राघौगढ़ संभाग अंतर्गत रूठियाई के भदोडी़, राघौगढ़ के वार्ड क्रमांक 4, जामनेर, मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 5, बीनागंज के गेंहूखेड़ी, चांचौड़ा के पेंची, कुंभराज के बड़ा गांव तथा मृगवास के मदनमाफी में शिविर लगाए जाएंगे।

25 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिविर

गुना संभाग अंतर्गत बजरंगगढ़ के धीपोन, पगारा के माहौर, बमोरी के पराठ, गुना शहर के वार्ड क्रमांक 10, कैंट जोन के वार्ड क्रमांक 32, फतेहगढ़ के निवेरी, म्याना के तिनसाई, गुना ग्रामीण के गढ़ा, भदौरा के तारापुर, रामपुर के खिरियावांगी तथा आरोन के घटावदा में शिविर लगाए जाएंगे। 

वहीं राघौगढ़ संभाग अंतर्गत रूठियाई के सकतपुर, राघौगढ़ के वार्ड क्रमांक 13, जामनेर के डोंगर, मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 15, बीनागंज के रामटेरी, चांचौड़ा के रमड़ा, कुंभराज के भमावद तथा मृगवास के सनाई में शिविर आयोजित होंगे।

    विद्युत विभाग द्वारा समस्त उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे शिविरों में उपस्थित होकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएं तथा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.