Type Here to Get Search Results !

ग्राम पंचायत विश्वनगर में बिजली एवं पानी की समस्या के निराकरण हेतु अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 ग्राम पंचायत विश्वनगर में बिजली एवं पानी की समस्या के निराकरण हेतु अधिकारियों ने किया निरीक्षण


गुना  

ग्राम पंचायत विश्वनगर, जनपद पंचायत बमोरी के ग्रामीणों द्वारा बिजली एवं पेयजल समस्या के निराकरण के संबंध में जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया था। प्राप्त आवेदनों के संबंध में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी श्री पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास द्वारा ग्राम पंचायत विश्वनगर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुना गया। निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक आदिम जाति विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री, जनपद पंचायत बमोरी के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत विश्वनगर के राम जानकी मंदिर मोहल्ले में लगभग 35 घरों में विद्युत लाइन नहीं होने के कारण बिजली एवं पेयजल की समस्या बनी हुई है। बविद्युत विभाग के सहायक यंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि सर्वे के दौरान यह क्षेत्र छूट गया था, जिसे पुनः जोड़ने के लिए प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। साथ ही पानी की समस्‍या के निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्र में बोर करवाने का आश्वासन दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.