Type Here to Get Search Results !

एपेक्स बैंक के प्रशासक ने किया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के केन्द्रों का भ्रमण

 एपेक्स बैंक के प्रशासक ने किया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के केन्द्रों का भ्रमण


गुना  

एपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गुना अंतर्गत आज विभिन्न केन्द्रों का भ्रमण किया गया। डीसीसीबी गुना मुख्यालय में आयोजित बैठक में समस्त बैंक स्टाफ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान जी.एम. सीसीबी श्री आर.एस. भदौरिया द्वारा बैंक की वित्तीय स्थिति, खाद उपार्जन, सदस्यता महाअभियान एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

प्रशासक द्वारा सहकारिता गतिविधियों, ऊर्जा संरक्षण, सदस्यता महाअभियान एवं हरित सहकार अभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने “ईंधन बचाओ – ऊर्जा बचाओ” एवं “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “हरित सहकार अभियान” अंतर्गत अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित “कृषक कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत संचालित सदस्यता महाअभियान की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान प्रशासक द्वारा ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा उपार्जन केंद्र ग्राम कोकावली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.