उपजेल चांचौड़ा में बंदियों को विधिक अधिकारों की दी गई जानकारी
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के मार्गदर्शन में आज को उपजेल चांचौडा़ का साप्ताहिक निरीक्षण श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदी बैरक को भ्रमण कर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, प्लीबारगेनिंग, जमानत संबंधी एवं अपील संबंधी अधिकारों, मध्यस्थता योजना के साथ साथ नालसा एवं सालसा की विभिन्न कल्याण कारी योजानाओं से जागरूक किया जाकर बंदियों को लाभांवित किया गया।
