नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
गुना
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा नीट (यूजी) 2026 परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले के 05 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी, जिसमें कुल 1,770 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कंट्रोल रूम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी प्राचार्य श्री बी.के. तिवारी रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर दूरभाष क्रमांक 07542-251639 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 02 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 3 मई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा।
