Type Here to Get Search Results !

गुना में 01 मई से जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू

 गुना में 01 मई से जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू


गुना 

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां के संबंध में आज भोपाल से जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल ने सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल, जिला जनगणना अधिकारी श्री अखिलेश कुमार जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में बताया गया कि 01 मई 2026 से पूरे मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। इस चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित करेंगे, जिसमें मकान की स्थिति और परिवार की सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। प्रत्येक छह प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक निगरानी रखेगा।

जिला स्तर पर भी कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा बैठक लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को अपने स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस कार्य को जिले में दो सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गर्मी को देखते हुए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सुबह 08 से 12 बजे और शाम 04 से 07 बजे के बीच ही काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने साथ पानी की बोतल, गमछा आदि रखने की सलाह भी दी गई है।

जिले में सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। साथ ही उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए मिलने वाले मानदेय को उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.