Type Here to Get Search Results !

लू से सावधानी ही बचाव: स्वास्थ्य विभाग की जनसाधारण से अपील

 लू से सावधानी ही बचाव: स्वास्थ्य विभाग की जनसाधारण से अपील


गुना 

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा है कि लू के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए नागरिक आवश्यक उपाय अपनाएं ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लू के प्रमुख लक्षणों में सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना, कमजोरी, शरीर में ऐंठन तथा बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल प्राथमिक उपचार करना आवश्यक है।


प्राथमिक उपचार के उपाय

प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाएं, उसके कपड़े ढीले करें और ठंडे पेय पदार्थ दें। शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखना भी लाभकारी होता है।

बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

गर्मी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा सिर और गर्दन को ढककर रखें। लस्सी, नींबू पानी और आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।


इन बातों का रखें विशेष ध्यान

खाली पेट धूप में न निकलें और दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। अधिक मिर्च-मसालेदार एवं बासी भोजन का सेवन न करें। कूलर या एसी से निकलकर तुरंत धूप में न जाएं और तेज गर्म हवाओं से बचें। बच्चों को धूप में खेलने से रोकें। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति को उल्टी हो रही हो या वह बेहोश हो, तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें।

तुरंत लें चिकित्सा सहायता

लू से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.