शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना से पिछड़ा वर्ग के युवक/युवतियां होगें लाभन्वित
गुना
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवक/युवतियों को लाभांवित करने के उद्देश्य से शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 लागू की गई है। सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों पुलिस होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा जिससे उन्हें आने वाले भविष्य में इस योजना से लाभ मिल सकेगा। इस योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से इन सेवाओं में भर्ती के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। यह प्रशिक्षण 45 दिवसीय रहेगा। पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवक/युवतियों को आवास एवं खाने की व्यवस्था पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग गुना द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जावेगी। इस योजना में भाग लेने के लिये युवक/युवतियों दिनांक 11 मई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन नि:शुल्क प्राप्त किये जा रहे है। यह आवेदन पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग गुना में जमा किये जा सकते है।
यहां यह उल्लेखनिय है कि पिछड़ा वर्ग के युवा वर्ग के लिये म0प्र0 शासन द्वारा यह महती योजना लागू की गई है। जो गुना जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग गुना के सहायक संचालक बी. सिसोदिया एवं निरीक्षक राकेश राठौर शाखा प्रभारी पवन भार्गव ने पिछड़ा वर्ग के युवक/युवतियों से आव्हान किया है कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में पिछड़ा वर्ग के युवक/युवतियां शामिल हो ताकि आने वाले समय में सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों पुलिस होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती में उन्हें लाभ मिल सकें।
