Type Here to Get Search Results !

जिला स्तर पर मनाई गई आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती

 जिला स्तर पर मनाई गई आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती


गुना 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन शासकीय महाविद्यालय गुना पीजी कॉलेज गुना में किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता और विशेष अतिथि श्री तुलसीदास दुबे उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर श्री तुलसीदास के द्वारा पुष्पमाला अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित जिला समन्वयक श्रीमति मंजूषा सालोमन द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि तुलसीदास जी ने आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक समन्वयक प्रमोद रघुवंशी ने किया। 

अंत में ब्लॉक समन्वयक मुकेश बंसल द्वारा आभार व्यक्त किया एवं ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र द्वारा जल संरक्षण के ऊपर शपथ दिलवाई। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.