राघौगढ़ नगर पालिका में जनगणना 2027 की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ ने किया निरीक्षण।
राघौगढ़ -
कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी गुना किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी राघौगढ़ तेज सिंह यादव द्वारा एवं जिला जनगणना प्रभारी मनोज कुमार कनाडे द्वारा वार्ड में भवन नंबरिंग का कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु प्रगणक को आवश्यक निर्देश दिए एवं साथ ही समय सीमा में जनगणना कार्य पूर्ण करने का प्रयास करने को कहा। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय के एच एल बी सक्रिल के पर्यवेक्षक एवं आरिफ खान उपस्थित रहे
