जनगणना 2027 हेतु मोबाइल ऐप का सफल शुभारंभ
गुना
जिले में जनगणना 2027 के कार्य ने आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए डिजिटल रूप में गति पकड़ ली है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात प्रगणकों (Enumerators) ने अपने-अपने निर्धारित फील्ड क्षेत्रों का दौरा कर मोबाइल ऐप के माध्यम से कार्य प्रारंभ कर दिया है।
आज सभी प्रगणकों ने सफलतापूर्वक जनगणना हेतु विकसित मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उस पर लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण की। इसके साथ ही अब समस्त डेटा एंट्री कार्य इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया में सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी।
जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए फील्ड स्टाफ को निरंतर तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
