Type Here to Get Search Results !

नानाखेडी मंडी क्षेत्र में व्यापारी पर फायरिंग के मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 नानाखेडी मंडी क्षेत्र में व्यापारी पर फायरिंग के मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही



*आरोपी को पिस्टल उपलब्ध करबाने वाले को भी किया गिरफ्तार*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव तथा उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत नानाखेडी मंडी क्षेत्र में व्यापारी पर फायरिंग के मामले में सक्रिय और सख्त कार्यवाही करते हुए फयारिंग करने वाले आरोपी छोटू बैरागी को पिस्टल उपलब्ध करबाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 अप्रैल 2026 को छोटू उर्फ ऋतुकेश बैरागी निवासी न्यूसिटी कालोनी गुना द्वारा पुरानी रंजिश पर से व्यापारी संजीव जैन निवासी राधा कालोनी गुना की नानाखेड़ी स्थित दुकान पर जाकर व्यापारी को जान से मारने की नियत से पिस्टल से दो फायर किए गए थे, गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में कोई जन हानि नहीं हो पाई थी । उक्त घटना पर से आरोपी छोटू बैरागी के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 109(1) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी छोटू बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया था एवं जिससे उपयोग की गई पिस्टल के संबंध में पूछताछ कर जेल पहुंचा दिया था । पूछताछ में आरोपी छोटू बैरागी द्वारा उक्त पिस्टल उसे शिवपुरी निवासी रिस्की पठान द्वारा उपलब्ध करबाई जाना बताया गया था ।


                 केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी छोटू बैरागी को पिस्टल उपलब्ध करबाने वाले आरोपी रिस्की पठान की तलाश की गई और इस क्रम में गत दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आरोपी के शिवपुरी में होने संबंधी मुखबिर से सटीक जानकारी मिलने पर केंट थाने से पुलिस की एक टीम शिवपुरी पहंची और वहां पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी रिस्की उर्फ कल्लू उर्फ शोएब पुत्र शरीफ खांन उम्र 30 साल गौशाला शिवपुरी थाना देहात जिला शिवपुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी रिस्की पठान के पिस्टल तस्करी संबंधी अन्य नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है ।    


               कैंट थाना पुलिस की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.